Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

नवान्न में 'गार्ड ऑफ ऑनर' और पार्टी दफ्तर में 207 कमल

मिशन बंगाल की सिद्धि के लिए पहले ही दिन फुल गियर में शुभेंदु

11 May 2026

नवान्न में 'गार्ड ऑफ ऑनर' और पार्टी दफ्तर में 207 कमल

कोलकाता। बंगाल की सियासी फिजाओं में सोमवार को एक नई सुबह और अभूतपूर्व हलचल देखी गई। सत्ता की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने पहले ही दिन के कामकाज से यह साफ कर दिया है कि उनकी सरकार स्पीड और स्केल के सिद्धांत पर चलेगी। सुबह पार्टी नेताओं के साथ सांगठनिक विमर्श से लेकर सचिवालय में कैबिनेट की मेज तक, मुख्यमंत्री की सक्रियता ने प्रशासनिक गलियारों में स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब केवल काम की राजनीति होगी। 
दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री के चिनार पार्क स्थित निजी आवास से हुई, जहाँ से वे सीधे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के घर पहुँचे। करीब 20 मिनट तक चली इस बैठक में सरकार और संगठन के भविष्य के रोडमैप पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने संकल्प दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बंगाल के कायाकल्प के लिए बहुत सारा काम सौंपा है, अब उन सभी अधूरे सपनों और वादों को रिकॉर्ड समय में पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी है।
इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला साल्टलेक स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय हेस्टिंग्स पहुँचा, जहाँ का माहौल किसी बड़े उत्सव जैसा था। विधानसभा में मिली प्रचंड जीत की गूँज यहाँ साफ देखी जा सकती थी पूरे कार्यालय को 207 खिला हुआ कमल के फूलों से सजाया गया था। जैसे ही शुभेंदु अधिकारी भीतर दाखिल हुए, महिला कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक शंखध्वनि और उलुध्वनि के बीच उनका अभिनंदन किया। उन्हें शक्ति की प्रतीक माँ दुर्गा की प्रतिमा भेंट कर आशीर्वाद लिया गया। यहाँ संगठन महासचिव अमिताभ चक्रवर्ती और सतीश धोंड के साथ करीब 20 मिनट की बैठक में संगठन की भूमिका पर चर्चा की गई। 
पार्टी कार्यालय से निकलकर मुख्यमंत्री सीधे राज्य सचिवालय नवान्न पहुँचे। नवान्न की दहलीज पर मुख्यमंत्री को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद वे अपनी पहली कैबिनेट बैठक में शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, पहली बैठक में ही कई बड़े नीतिगत निर्णयों पर चर्चा हुई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आज जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे। नवान्न में सुबह से ही राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों की मुस्तैदी बनी हुई थी। संगठन और शासन के बीच संतुलन बिठाते हुए शुभेंदु अधिकारी की इस सुपर-फास्ट शुरुआत ने राज्य के विकास की नई रफ्तार का संकेत दे दिया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नवान्न में 'गार्ड ऑफ ऑनर' और पार्टी दफ्तर में 207 कमल
मिशन बंगाल की सिद्धि के लिए पहले ही दिन फुल गियर में शुभेंदु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News